जामुन का शरबत
जामुन का शर्बत कैसे बनाये या जामुन का शरबत बनाने का तरीका विधि
सामग्री
250 ग्राम जामुन
1/2 चम्मच नमक
1/2 चम्मच काला नमक
1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/6 चम्मच काली मिर्च पाउडर
दो चम्मच नीबू का रस
दो बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी या स्वादानुसार
कुछ आइस क्यूब
ऐसे बनाएं
पैन में एक गिलास पानी डालकर उबाल लें, फिर
उसमें जामुन डालकर 5-6 मिनट उबालें. ठंडा होने
पर छन्नी में डालकर गुठली को अलग कर दें।
रस को मिक्सर में डालकर, सब मसाले, चीनी, नीबू
का रस और आइस क्यूब डालकर इन्हें 30 सेकंड
तक चलाए और गिलास में डालकर सर्व करें।
नोट-मधुमेह से ग्रस्त लोग इसे बिना चीनी
मिलाएं पिएं बहुत ही फायदेमंद और
सेहतमंद होता है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें