ठेकुआ एक बिहारी
व्यंजन है। इसे
आमतौर पर छठ पूजा
में बनाया जाता है,
लेकिन इसके स्वाद का
विस्तार हो रहा है।
ठेकुआ अब अन्य
योहारों पर भी बनाया
जाने लगा है।
thekua recipe in hindi
सामग्री
2 कप - गेहूं का आटा
डेढ कप - सूजी
1 कप - चीनी
डेढ़ कप - कद्दूकस किया गुड़
4 बड़े चम्मच - घी या रिफाइंड ऑयल मोयन के लिए
1/4 छोटा चम्मच - इलायची पाउडर
1 छोटा चम्मच - सौंफ
1/2 कप - नारियल कद्दूकस किया
तलने के लिए रिफाइंड तेल या घी
ऐसे बनाएं
चीनी या गुड़ को पानी में मिलाकर घोल लें। आटे और सूजी को एक साथ मिलाए। मोयन के लिए आटे में
घी डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें। आटे में घी अच्छी तरह से मिल जाए तो उसमें चीनी या गुड़
का घोल मिक्स करें। साथ ही इलायची पाउडर, सौंफ, नारियल भी आटे में मिलाकर कड़ा गूथ लें। गूंथे हुए
आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं। हर एक लोई को हथेली से दबा कर बिस्किट जैसा शेप दें। आप टेकुआ बनाने के लिए सांचे का भी
इस्तेमाल कर सकती है। एक कड़ाही में तेल गरम करें। अब टेकुए को मध्यम आंच पर भूरा होने तक तल ले।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें