मेवा शीर ब्रैच बनाने का तरीका विधि या मेवा शीर ब्रैच कैसे बनाये
सामग्री
01 - लीटर दूध
250 - ग्राम दूध की रबड़ी
02 - छोटे चम्मच देसी घी
100 - ग्राम चीनी पाउडर
20 - नग बादाम
20 - नग काजू
20 - ग्राम किशमिश
20 - नग पिस्ता
01 - चुटकी केसर
02 - नग चांदी वर्क
ऐसे बनाएं
काजू और पिस्ता को पानी
में एक घंटा भिगोकर रखें।
दूध को उबालकर ठंडा
कर लें। बादाम और पिस्ता
के छिलके उतार लें। अब
मिक्सी में सारे मेवे
डालकर पीस लें। एक
भगौने में सूखे मेवों का
पाउडर, घी, दूध, चीनी
पाउडर और केसर
डालकर अच्छी तरह
(लगभग दस मिनट) फेटें।
फिर रबडी मिलाकर पांच
मिनट तक और फेटें।
उसके बाद इसे एक बाउल
में निकाल लें। अब इसे
सूखे मेवों और चांदी के
वर्क से सजाकर परोसें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें