2021-01-12

Sitafal Ki Kheer Kaise Banate Hai | Sita phal Ka Khir Banane Ki Bidhi Tarika


सीताफल की खीर कैसे बनती है या सीताफल की खीर कैसे बनाते हैं?


सामग्री



• दूध- 1 लीटर

•सीताफल का गूदा- 1 बड़ी कटोरी

• कंडेंस्ड मिल्क- 1 कटोरी

• केसर- 4-6 रेशे दूध में घोले हुए

• जायफल पाउडर- चुटकी भर

• सूखे मेवे- थोड़े से कटे हुए

• शक्कर- स्वादानुसार।


ऐसे बनाएं-


दूध को मोटे तले के बर्तन में उबालकर गाढ़ा कर लें। इसमें

कटे हुए सूखे मेवे और दूध समेत केसर डालकर थोड़ी देर

उबालें और फिर आंच बंद कर दें। इसमें कंडेंस्ड मिल्क,

शक्कर और जायफल पाउडर मिलाएं और फिर से पकाएं।

इसे चम्मच से चलाते हुए पकाएं ताकि दूध तले पर नहीं

लगे। लगभग 3-4 उबाल आने पर आंच से उतारकर थोड़ा

ठंडा कर लें। अब इसमें सीताफल का गूदा अच्छी तरह से

मिलाएं। स्वादिष्ठ सीताफल की खीर के ऊपर कटे हुए सूखे

मेवे डालकर परोसें।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 

Kaise Banaye Tarika Vidhi : कैसे बनाए तरीका विधि Published @ 2014 by Ipietoon