कूटू के पकौड़े बनाने की विधि तरीका या कूटू के पकौड़े कैसे बनाये
कुटू का आटा- 200 ग्राम
आलू- बड़े आकार के चार
सेंधा नमक- स्वादानुसार
हरी मिर्च-5 से 6
हरा धनिया- 10 से 15 कलियां
तेल-तलने के लिए
(आवश्यकतानुसार)
ऐसे बनाएं
कुटू के आटे की पूरियों के साथ आप
इसका इस्तेमाल पकौड़े बनाने के लिए भी
कर सकती हैं। आलू को प्रेशर कुकर में
डालकर उबाल लें। अब ठंडे होने पर इन्हें
छिल लें। अब एक बड़े प्याले में आलुओं को
डालें। इसमें कुटू का आटा, सेंधा नमक,
बारीक कटी हुई हरी मिर्च और थोड़ा-सा तेल
डालकर अच्छे से मैश करें। अब अगर
जरूरत पड़े तो थोड़ा-सा पानी का इस्तेमाल
करें। अब कड़ाही में तेल को गर्म करें। अब
मध्यम आंच पर छोटे-छोटे भाग में पकौड़े
के मिश्रण को कड़ाही में डालें और भूरा होने
तक तलें। अब इसे गरमागरम परोसें। इसे
वर्त में भी खा सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें