फ्रूट क्रीम कैसे बनाते हैं या फ्रूट क्रीम बनाने की विधि तरीका हिंदी में
सामग्री
● 500 मिली ताजा क्रीम
● 500 ग्राम चीनी पाउडर
● 02 चुटकी छोटी
● इलायची पाउडर
● 100 ग्राम काला अंगूर
● 100 ग्राम हरा अंगूर
● 01 नग पका केला
● 100 ग्राम सेब
● 02 छोटे चम्मच काजू
● 02 छोटे चम्मच किशमिश
ऐसे बनाएं
यह स्वीट डिश ठंड में तो बहुत
आसानी से बनती है, लेकिन
गरमी के मौसम में एक बर्तन में
बर्फ रखकर बनाएं और टेंडा-
ठंडा परोसें। फ्रूट क्रीम में अधिक
खट्टे फलों को न डालें। अंगूर
को काटकर (दो भागों में) रखें।
केला एवं सेब को छीलकर छोटे-
छोटे टुकड़ों में काटकर रखें।
एक स्टील बाउल में क्रीम और
चीनी पाउडर डालकर फेटते रहें।
जब क्रीम एवं चीनी पाउडर
मिलकर साफ्ट पेस्ट बन जाए,
तब सभी फ्रूट, काजू और
किशमिश को डालकर मिक्स
करके फ्रिज में ठंडा करके
परोसें। परोसने से पहले इलायची
पाउडर जरूर डाल लें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें