मालपुआ बनाने की विधि तरीका या मालपुआ कैसे बनाये
सामग्री
सफेद तिल - आधा कप भूनकर पिसे हुए
ओट्स - आधा कप भूने हुए
सूजी - एक बड़ा चम्मच
आटा-आधा कप
मलाईदार दूध - आधा कप
ताजी मलाई-एक चैथाई कप
सौंफ - एक चम्मच भूनकर पिसी हुई
बेंकिग सोडा-चुटकी भर
चाशनी बनाने के लिए
चीनी- दो कप
गुड़ एक बड़ा चम्मच
केसर - चुटकी भर
इलायची पाउडर -चौथाई छोटा चम्मच
देशी घी - मालपुआ सेंकने के लिए
गार्निशिंग के लिए पिस्ता, बादाम, काजू
और चांदी का वरक और तिल भूने हुए
ऊपर से छिड़कने के लिए और रबड़ी के
साथ इच्छानुसार सर्व करें।
ऐसे बनाएं
दूध में तिल का पिसा हुआ मिश्रण ओट्स और
आटा सूजी मिलाकर थोड़-थोड़ा करके मिलाएं।
ध्यान रहे इस मिश्रण में गांठ नहीं पड़नी चाहिए।
फिर इसमें थोडी-सी सौंफ दरदरी करके और
बेकिंग सोडा मिलाकर एक-सा कर लें। ध्यान
रहे, यह घोल न ज्यादा पतला हो, न ही गाढ़ा,
जिससे मालपुए अच्छे बनें। अब चाशनी बनाने के
लिए चीनी और गुड़ में पानी डालकर गर्म करें।
जब चाशनी उबल जाए, तब उसमें इलायची
पाउडर व केसर मिलाकर रख दें। अब एक
नॉनस्टिक पैन में देशी घी डालकर गर्म करें। घी
गर्म होने
मालपुए दो चम घोल पैन में
डालें और उसे गोलाई में फैला दें। मालपुए को
भूरा होने तक दोनों तरफ सेंकें और निकाल लें।
अब सारे मालपुए बनाने के बाद इन्हें चाशनी में
दो मिनट के लिए डुबा दें और सर्विस
प्लेट में निकालकर मालपुओं के ऊपर
भूने हुए तिल और सूखे मेवे की
कतरन बुरककर और चांदी का वरक
लगाकर इच्छानुसार रबड़ी के साथ
गरमा-गरम सर्व करें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें