2021-01-10

gajar ki kheer kaise banaye | gajar ki kheer banane ki vidhi tarika | gajar kheer recipe in hindi


गाजर का खीर कैसे बनाये या गाजर की खीर बनाने का तरीका विधि

सामग्री


• दूध- 2 लीटर

• गाजर- 300 ग्राम 

•कद्दूकस की हुई, गुड़- 300 ग्राम

• घी- 2 छोटे चम्मच

• सूखे मेवे- जरूरत अनुसार कटे हुए

• दलिया- 1/2 कटोरी पका हुआ

• इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच।



ऐसे बनाएं-



मोटे तले के बर्तन में दूध उबलने रखें। पैन में घी गर्म करके

सूखे मेवे तलकर निकाल लें। बचे हुए घी में गाजर डालें और

ढककर पांच मिनट तक भाप में पकाएं। जब दूध उबलकर

आधा हो जाए तो इसमें दलिया और इलायची पाउडर मिलाकर

3-5 मिनट उबालें। आंच धीमी रखें और चम्मच से लगातार

चलाते रहें। गाजर मिलाएं और खीर जितना गाढ़ा करें। आंच

बंद करके गुड़ मिलाएं। दो मिनट में गुड़ घुल जाएगा। गुड़ सीधे

मिलाने पर खीर फटने का डर रहता है। फिर से खीर को आंच

पर रखकर 1-2 उबाल लाएं। ऊपर से मेवे मिलाएं। •


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 

Kaise Banaye Tarika Vidhi : कैसे बनाए तरीका विधि Published @ 2014 by Ipietoon