पान के लड्डू कैसे बनता हैं या पान के लड्डू कैसे बनाये तरीका विधि
सामग्री
• नारियल चूरा- 1 कटोरी
•कंडेंस्ड मिल्क- आवश्कतानुसार,
• गुलकंद- 2 छोटे चम्मच
• सूखे मेवे- कटे हुए
• गुलाब कतरी और सौंफ़- आधा छोटा चम्मच
•पान के पत्ते-5 या 7 बारीक काटे हुए।
ऐसे बनाएं-
बोल में नारियल का चूरा और पान के पत्ते मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा
कंडेंस्ड मिल्क डालते हुए मुलायम आटा गूंध लें और 5-8 मिनट
के लिए ढककर रख दें। भरावन के लिए गुलकंद में सूखे मेवे,
गुलाब कतरी, सौंफ़, थोड़ा-सा नारियल चूरा मिलाएं। अब हथेली
में हल्का-सा घी लगाकर थोड़ा मिश्रण लें और गोल लोई बनाएं।
बीच मे अंगूठे से दबाकर इसमें भरावन भरें। फिर चारों तरफ से
लोई बंद करते हुए लड्डू बना लें। ऊपर से नारियल चूरा बुरकें।
पान के लड्डू भोजन के बाद सर्व करें। इसे दो दिन फ्रिज के बाहर
रख सकते हैं और फ्रिज में 8-10 दिन तक।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें