2021-03-01

parsi dal banane ka tarika | parsi dal kaise banta hai | parsi dal banane ki vidhi

 पारसी दाल


दाल तो आप रोजाना ही बनाते होंगे, बदलाव

चाहते हैं, तो पारसी दाल बनाकर देखिए।

इसे बनाने के लिए-

आपको चाहिए

अरहर दाल- एक कप, हल्दी- एक चौथाई

चम्मच, पानी- 2.5 कप, कटी लहसुन- एक

चम्मच, हरी मिर्च 2, साबुत जीरा- एक

चम्मच, नमक- स्वादानुसार, तेल- 2 चम्मच

ऐसे बनाएं

दाल को अच्छी तरह से धो लें। फिर इसे प्रेशर कुकर में पानी और हल्दी डालकर तीन सीटी तक पकाएं।

एक पैन में एक चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें कटा लहसुन, प्याज और चुटकी

भर नमक डालें। जब दाल पक जाए, तब उसे किसी बड़े चम्मच से मैश कर लें। दाल गाढ़ी हो गई है,

तो इसे पतला करने के लिए इसमें एक कप पानी मिलाएं और दाल को धीमी आंच पर कुछ देर तक

और पकाएं। अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें 1 चम्मच तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए,

तब उसमें जीरा पाउडर, लहसुन, हरी मिर्च और नमक मिलाएं। इसे तब तक फ्राई करें, जब तक कि

लहसुन भूरा ना हो जाए। अब इस मिश्रण को दाल में मिक्स कर दें। गरमा-गरम स्वादिष्ट पारसी दाल

प्रस्तुति-अपूर्वा राय

बनकर तैयार है।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 

Kaise Banaye Tarika Vidhi : कैसे बनाए तरीका विधि Published @ 2014 by Ipietoon