स्टीम्ड मैंगो साल्सा
सामग्री
01 - कप पका आम (छिला हुआ)
01 - कप टमाटर (बीज निकालकर कटा हुआ)
01 - चौथाई हिस्सा शिमला मिर्च
02 - चम्मच धनिया पत्ता (बारीक कटा)
01 - चम्मच हरा प्याज कटा हुआ
काली मिर्च पाउडर, नमक और चिली फ्लेक्स
आवश्यकतानुसार
नींबू का रस स्वादानुसार
मैंगो नगेटस के लिए
ब्रेड स्लाइस
डेढ़ कप मैंगो प्यूरी
डेढ़ कप चावल का आटा
नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
अन्य सामग्री
टूथपिक्स, हरे प्याज की डंडी
ऐसे बनाएं
साल्सा की सभी सामग्री
मिलाकर साल्सा तैयार कर लें।
ब्रेड के किनारों को काटकर
अलग कर लें। ब्रेड स्लाइस पर
साल्सा की सामग्री फैलाकर
दूसरे ब्रेड स्लाइस से दबाकर
ढंक दें। अब इसे चौकोर टुकड़ों
में कांटे। मैंगो प्यूरी में चावल
का आटा, नमक और काली
मिर्च मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार
करें। आम के घोल में प्रत्येक
चौकोर ब्रेड टुकड़ों को लपेटकर
चिकनाई लगे इडली स्टैंड में
रखकर 5-7 मिनट तक स्टीम
करें। ब्रेड के मैंगो नगेट्स के
ऊपर शेष बचे साल्सा सजाएं।
हरे प्याज को टूथपिक्स में डाल,
लगाकर तुरंत सर्व करें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें