2021-03-02

mohan puri sevai banane ka tarika | mohan puri sevai kaise banta hai | mohan puri sevai banane ki vidhi

मोहनपुरी सेवई की विधि |  मोहनपुरी सेवई बनाते हैं |   मोहनपुरी सेवई बनाने का तरीका



सामग्री


500 ग्राम सेवईं

800 ग्राम चीनी

230 ग्राम खोया

230 ग्राम देसी घी

300 मिली पानी

100 ग्राम नारियल बूरा

100 ग्राम बादाम

100 ग्राम काजू

100 ग्राम किशमिश

100 ग्राम दालचीनी

4/5 नग हरी इलायची

आवश्यकतानुसार नारंगी रंग


ऐसे बनाएं


सबसे पहले गैस पर एक पैन में पानी

उबालने के लिए रख दें। पानी उबलने

पर गैस बंद करके एक कपड़े में

सेवईं को बांधकर उबलते पानी में

डिप करें। करीब 4 मिनट बाद कपड़े

को खोलकर एक बड़े बर्तन (प्लेट)

में रख दें। याद रहे कि प्लेट को

गीला करके ही उसमें सेवईं डालें।

चाशनी बनाने के लिए एक कड़ाही में

पानी गरम कर लें। जब पानी गरम

हो जाए, तो उसमें चीनी डाल दें। जब

चाशनी बनने लगे, तो उसमें सारे मेवे

डाल दें। चाशनी बनने पर आंच को

बिल्कुल ही धीमा करने के बाद

उसमें सेवईं डालकर धीमे-धीमे चलाएं

और उसी वक्त उसमें खोया मैस

करके मिला दें (खोए को घी के साथ

हल्का गरम करने के बाद ही मैश

करके मिलाना है)। लीजिए,

मोहनपुरी सेवईं तैयार है।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 

Kaise Banaye Tarika Vidhi : कैसे बनाए तरीका विधि Published @ 2014 by Ipietoon