पावभाजी कैसे बनता है या पावभाजी बनाने की विधि तरीका
सामग्री
एक कप फ्रेश स्वीट कॉर्न
4-5 टमाटर
एक शिमला मिर्च
चार उबले आलू
50 ग्राम मक्खन
एक कप हरी मटर
4 चम्मच नींबू रस
दो चम्मच पावभाजी मसाला
स्वादानुसार नमक
एक छोटा चम्मच कश्मीरी
लाल मिर्च हरा धनिया
ऐसे बनाएं
पहले भुट्टे के दानों को स्टीम कर लें। आलू भी उबाल
लें। उसके बाद गैस पर कड़ाही चढाएं, उसमें बटर डालें
फिर बारीक कटा प्याज डाल के उसे हल्का ब्राउन होने
तक भून लें। फिर हरी मटर को डाल के उसको 10
मिनट तक पकाएं। शिमला मिर्च बारीक काट के डाल
दें। अब टमाटर की प्यूरी बना के डालें। इन सब चीजें
को अच्छे से पका लेने के बाद स्वादानुसार नमक डालें
और कश्मीरी लाल मिर्च डालें। इसके बाद मैश आलू को
भी डालें। फिर उसमें गर्म पानी डालें। फिर पावभाजी
मसाला डालकर अच्छे से मिला लें, उसके बाद भुट्टे को
भी ब्लेंड करके अच्छे से मिलाएं। अब उसके ऊपर नींबू
का रस डाल कर हरी धनिया, मक्खन और भुट्टे के
दाने के साथ सर्व करें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें