गुलगुल्ला कैसे बनाते है या गुलगुल्ला बनाने की तरीका विधि
सामग्री
50 ग्राम पनीर
150 ग्राम सिंघाड़े का आटा/मैदा
80 ग्राम पिसी हुई चीनी
दो छोटा चम्मच नारियल पाउडर
दो छोटा चम्मच पोस्ता दाना
एक छोटा चम्मच चिरौंजी
250 ग्राम घी (वनस्पति या देशी)
तीन छोटा चम्मच दूध
ऐसे बनाएं
पनीर को पहले कदूकस
कर लें। उसके बाद सिंघाड़े
का आटा, पिसी चीनी, पोस्ता
दाना एवं दूध को एक बाउल
में डालकर अच्छी तरह
फेंटकर एक से डेढ़ घंटे के
लिए रख दें। तैयार मिश्रण में
डेढ़ घंटे बाद पनीर, चिरौंजी
एवं नारियल पाउडर
मिलाकर अच्छी तरह
मिलाएँ। एक कड़ाही में घी
गरम कर लें। तैयार मिश्रण
से छोटी गोलियां चप्टी
बनाकर पांच से सात मिनट
फ्राई करके गरम-गरम या
ठंडा परोसें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें