कोकोनट पोटैटो बनाने की विधि या कोकोनट पोटैटो कैसे बनाये तारीका
सामग्री
• ताजा आलू- एक किलो
• मक्खन-80 ग्राम
• बादाम-50 ग्राम
• कोकोनट पाउडर- 100 ग्राम
• नमक और काली मिर्च - स्वादानुसार
ऐसे बनाएं
आलू को छीलकर छोटे टुकड़ो में काट लें।
अब आलू को पानी में डालकर अच्छे से उबाल
लें। आलू उबल जाएं, तो उन्हें पानी से
निकाकर अलग रख दें। अब एक पैन में
मक्खन को डालकर गर्म करें। कम आंच पर
उबले आलू को भूनें। अब इसमें कोकोनट
पाउडर, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे
से मिला लें। अब इन कोकोनट पोटैटो को
बादाम से सजाकर परोसें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें