गेंहू का पुलाव बनाने की विधी तरीका या गेंहू का पुलाव कैसे बनाएं?
सामग्री
250 ग्राम गेहूं, दो चम्मच तेल,
एक चम्मच जीरा, एक चौथाई
चम्मच हींग, दो बड़ा तेज पत्ता,
दो बड़े प्याज, दो बड़े टमाटर
बारीक कटे हुए, एक कटोरी
हरी मटर, दो बड़े आलू, एक
हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार,
लालमिर्च स्वादानुसार, एक
छोटी चम्मच हल्दी, दो चम्मच
नींबू का रस, बारीक कटा धनिया।
ऐसे बनाएं
सबसे पहले गेहूं को साफ
करके पानी से अच्छी तरह
से धो लें। अब गेहूं को रात
भर पानी में भिगोकर रख दें।
सुबह फिर से गेहूं को धो लें।
अब गेहूं को इमामदस्ते में
डालकर थोड़ा-सा कूट लें।
गेहूं टूट जाए बस इतना ही।
अब कुकर में गेहूं, थोड़ा
पानी और फिर नमक डालें।
इसके बाद कुकर को गैस
पर रखें। तीन चार सीटी
आने पर गैस बंदकर दें और
देखें कि गेहूं पका है या नहीं।
अब कड़ाही को गैस पर
रखें। इसमें दो चम्मच तेल
डालें। तेल गरम होने पर
इसमें जीरा, तेज पत्ता, हींग
और हरी मिर्च डालें। अब
इसमें प्याज को बारीक
काटकर डालें। प्याज सुनहरी
होने पर इसमें आलू, मटर
डालें और प्लेट से ढक दें।
जब आलू और मटर पक
जाए तब टमाटर डालें।
टमाटर पकने के बाद इसमें
हल्दी, लालमिर्च और नमक
डाल दें। अब पका हुआ गेहूं
डालें और अच्छे से मिक्स
कर लें और दो मिनट तक
ढककर रखें। अब गैस बंद
कर दें। कुछ समय बाद
इसमें नींबू का रस, बारीक
कटी धनिया पत्ती डालें। इस
तरह तैयार है गेहूं का
स्वादिष्ट पुलावा

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें