पनीर टोस्ट कैसे बनाते है या पनीर टोस्ट बनाने की तरीका विधि
सामग्री
बीस ग्राम मक्खन
आठ पीस ब्रेड स्लाइस
सौ ग्राम पाश्चुराइज्ड चीज
चार छोटा चम्मच ठंडा दूध
पांच सौ मिली रिफायंड तेल
दो चुटकी सफेद मिर्च पाउडर
दो छोटा चम्मच टोमैटो सॉस
चार छोटा चम्मच बारीक कटी प्याज
स्वादानुसार नमक
ऐसे बनाएं
ब्रेड की स्लाइस को चारों ओर से साइड काट
कर रखें। चीज को कद्दूकस कर रखें। एक
बाउल में चीज को डालें और दूध, सफेद मिर्च
पाउडर, नमक, टोमैटो सॉस और प्याज को
डालें और मिक्स कर लें। ब्रेड स्लाइस पर
बराबर मिश्रण को डालकर फैलाएं तथा तिकोने
आकार में काटकर रखें। यदि चीज टोस्ट को
फ्राई करना है, तो मक्खन को मिश्रण में
मिलाएं और यदि ओवन में बेक करना है, तो
मक्खन को ऊपर से डालकर बेक करें। एक
कढ़ाही में तेल में गर्म करें और चीज टोस्ट
को फ्राई करके गरम-गरम सर्व करें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें