लौकी की पूरी कैसे बनाते हैं या लौकी की पूड़ी बनाने की विधि या तरीका
सामग्री
आटा-4 कप
नमक- स्वादानुसार
लौकी कद्दूकस की हुई- आधा किलो
अजवाइन- आधा चम्मच
जीरा पाउडर- आधा चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी हुई- चार
हरा धनिया बारीक कटा हुआ- एक बड़ा चम्मच
रिफाइंड तेल- आवश्यकतानुसार
ऐसे बनाएं
आटे में कद्दूकस की हुई
लौकी मिलाएं और उसमें
नमक, अजवाइन, जीरा
पाउडर, हरी मिर्च और हरा
धनिया मिलाकर अच्छे से गूंथ
लें। गूंथे हुए आटे को 10-15
मिनट के लिए किसी कपडे से
ढककर अलग रख दें। एक
कड़ाही में तेल गर्म कर लें।
ध्यान दें कि तेल ज्यादा गर्म न
हो, वरना पूरियां जल जाएंगी।
आटे की लोई से पूरियां बना लें
और जब तेल गर्म हो जाए, तो
धीरे-धीरे उसमें पूरियां छोड़ें।
हल्की भूरी रंग की होने पर
उन्हें निकाल लें और बूंदी या
खीरे के रायते के साथ परोंसे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें