तरबूज की आइसक्रीम कैसे बनाई जाती है या तरबूज की आइसक्रीम बनाने का तरीका विधि
सामग्री
• बीज निकला हुआ तरबूज का जूस - एक कप
• फ्रेश क्रीम - आधा कप
• ताजा दूध - आधा कप
• पिसी शक्कर -चार बड़े चम्मच
• वनीला आइसक्रीम - दो से तीन बड़े चम्मच
• खरबूजे के बीज - आधा चम्मच
ऐसे बनाएं
क्रीम को हल्का फेंटकर उसमे पिसी शक्कर, दूध
और वनीला आइसक्रीम डालकर अच्छे से मिला
लें। अब इस मिश्रण को तरबूज के जूस में मिलाएं।
खरबूजे की मींग और मनचाहे ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। ।
इस मिश्रण को आइसक्रीम कपों में भरकर फ्रीजर
में रख दें। अब एक घंटे के बाद फ्रीजर से
निकालकर आइसक्रीम को दोबारा फेंटें। ऐसा तीन
बार और करें। 8 घंटों में आइसक्रीम अच्छी तरह
से जम जाएगी। अब उसे ठंडा-ठंडा परोसें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें