आम की बर्फी कैसे बनाये या आम की बर्फी बनाने की विधि तरीका
सामग्री
• पके मीठे आम का गूदा - दो प्याला
• भुना हुआ खोया - एक प्याला
• चीनी - एक प्याला
• काजू पाउडर - दो बड़े चम्मच
• इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
• घी-दो बड़े चम्मच
• केसर - कुछ लच्छे
ऐसे बनाएं
चीनी और आम का गूदा मिलाकर मिक्सी में
पीस लें। एक पैन में एक चम्मच घी डालें।
अब इसमें आम का मिश्रण डालकर लगातार
चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। इसमें
केसर, काजू पाउडर और इलायची पाउडर
मिला लें। गाढ़ा होने पर मिश्रण को गैस से
उतारकर ठंडा कर लें। इस मिश्रण में भूना
खोया मिलाकर अच्छे से चलाएं। अब एक ट्रे
में चिकनाई लगाकर आम-खोया मिश्रण को
फैलाकर जमने के लिए रख दें। जम जाने
पर चौकोर आकार में काटें। काजू कटे
पिस्ता या अन्य किसी चीज से सजाकर
बर्फी को परोसें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें