2021-01-29

malpua banane ki vidhi | malpua kaise banate hai | malpua ki recipe


मालपुआ कैसे बनाते हैं या मालपुआ बनाने की विधि तरीका


सामग्री


• सफेद तिल- आधा कप भूने हुए पिसे हुए

• ओट्स- आधा कप भूने हुए

• सूजी- एक बड़ा चम्मच

• आटा-आधा कप

• मलाईदार दूध- आधा कप

• ताजी मलाई- एक चौथाई कप

• सौंफ- एक छोटा चम्मच दरदरी कर भूनी हुई

• बेकिंग सोडा- चुटकी भर

• चाशनी बनाने के लिए

• चीनी- दो कप

• गुड़- एक चम्मच

• केसर- 12-15 (रेशे)

• इलायची पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच

• मालपुआ सेंकने के लिए देसी घी


गार्निशिंग के लिए सामग्री-

•सुखे मेवे की कतरन,

• पिस्ता

• बादाम

• काजू और चांदी का बर्क

और भूने हुए तलि ऊपर से छड़िकने के लिए। रबड़ी

के साथ इच्छानुसार सर्व करें।




ऐसे बनाएं


दूध में तिल का पिसा हुआ मिश्रण ओट्स और

आटा-सूजी मिलाकर थोड़ा-थोड़ा करके

मिलाएं। ध्यान रहे इस मिश्रण में गांठ नहीं

पड़नी चाहिए। अब इसमें थोड़ी-सी सौंफ

दरदरी करके और बेकिंग सोडा मिलाकर

एक-सा कर लें। ध्यान रहे यह घोल न ज्यादा

पतला हो न ही गाढ़ा, ताकि मालपुए अच्छे

बने। अब चाशनी बनाने के लिए चीनी या गुड़

में पानी डालकर गर्म करें। जब चाशनी उबल

जाए, तब उसमें इलायची पाउडर केसर

मिलाकर एक तार की चाशनी बनाएं और

रख दें। अब एक नॉनस्टिक पैन में देसी घी

डालकर गर्म करें। घी गर्म होने पर मालपुए

का दो चम्मच घोल पैन में डालें और उसे

गोलाई में फैला दें। पुए को भूरा होने तक

दोनों ओर से घी लगाकर सेंकें और निकाल

लें। अब सारे मालपुआ बनने के बाद इन्हें

चाशनी में 2 मिनट के लिए

डुबा

दें और

सर्विस प्लेट में निकालकर उसके ऊपर भूने

हुए तिल और सूखे मेवे की कतरन बुरकर,

चांदी की बर्क लगाकर, इच्छानुसार रबड़ी के

साथ गरमा-गरम तिल और ड्राईफ्रूट्स के

मालपुए सर्व करें।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 

Kaise Banaye Tarika Vidhi : कैसे बनाए तरीका विधि Published @ 2014 by Ipietoon