सिंघाड़े का अचार कैसे बनाये या सिंघाड़े का अचार बनाने की विधि तरीका और रेसिपी के बारे में जानकारी
सर्दियां बस शुरू ही होने को है।
इसी के साथ सिंघाड़े भी आ चुके
हैं। इसे उबालकर या चटनी के
साथ खाने के साथ-साथ इसका
अचार बनाकर देखिए।
क्या चाहिए-
• कच्चे सिंघाड़े-आधा किलो
• लाल मिर्च पाउडर-1 बड़ा चम्मच
• हल्दी पाउडर-1 बड़ा चम्मच
• सरसों पाउडर-तीन बड़े चम्मच दरदरा पीसा हुआ
• सौंफ पाउडर- 2 बड़े चम्मच
• सरसों का तेल- आधा कप गर्म करके ठंडा किया हुआ
• हींग -दो चुटकी
• नमक
ऐसे बनाएं...
कच्चे सिंघाड़े के छिलके हटाकर
बीच से चीरा लगाएं। इन्हें धोकर
उबाल लें और ठंडा होने के लिए
रखें। एक बड़े बर्तन में तेल गर्म
करके हींग डालें। तेल में सिंघाड़े
और अचार के मसाले डालकर
अच्छी तरह से मिलाएं। ठंडा होने
पर कांच की बरनी में भरकर
2-3 दिन के लिए धूप में रखें।
इसे पराठे या चावल के साथ
परोसें। इसे 3-4 महीने तक स्टोर
कर सकते हैं। सिंघाड़ों को टुकड़ों
में भी काटकर डाल सकते हैं। .

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें