मलाई कोफ्ते बनाने की विधि या मलाइ कोफ्ता कैसे बनाया जाता हैं तरीक
सामग्री
• 70 ग्राम पनीर
• एक चौथाई कप काजू
• आधा छोटा चम्मच पोस्ता
• आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच सरसों
• एक छोटा चम्मच मैदा
• आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• एक हरी इलायची
• दो मध्यम आकार के कटे टमाटर
• दो बड़ा चम्मच तरबूज के बीज
• आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
• आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
• दो चुटकी नमक
• आधा कप दही
• एक बड़ा चम्मच फ्रेस क्रीम
• एक गुच्छा धनिया की पत्ती
ऐसे बनाये
प्रेशर कुकर में टमाटर काजू के साथ, तरबूज के बीज, पोस्ता, अदरक, हरी इलायची, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और एक बड़ा चम्मच तेल डालें। यह सारी सामग्री एक सीटी में पक जाएगी। जब यह पक जाए, तब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर इसे ब्लेंडर में ग्राइंड कर लें। अब इसमें दही मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करके अलग रख लें। थोड़ी देर बार इस मिश्रण को एक पैन में तेज आंच पर रखकर उबाल लें। इसमें गरम मसाले के साथ क्रीम डालें और गैस से हटा लें। अब कोफ्ते के लिए एक प्याले में पनीर डालकर उसे अच्छी तरह से मैश करें। इसमें हरा इलायची पाउडर, नमक, मैदा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण से कोफ्ते का आकार बनाएं। इसके बाद एक पैन में थोड़ा-सा तेल डाल लें। इसे मध्यम आंच पर गर्म कर लें। अब इसमें कोफ्ते को डालें और अच्छे से तलें। जब इसका रंग हल्का भूरा होने लगे, तब इसे टिशू पेपर पर निकाल लें। अब कोफ्ते को ग्रेवी में डालें और दो मिनट के लिए गैस पर ढ़ककर रख पकाएं। इसके बाद इसे क्रीम और हरा धनिया से सजाकर गर्मागर्म रोटी या चपाती के साथ परोसें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें