जाफरानी पुलाव कैसे बनाये या जाफरानी पुलाव बनाने की विधि तरीका
कितने लोगों के लिए:5
कुकिंग टाइमः 40 मिनट
सामग्री
• पका हुआ बासमती चावल- 1/2 कप
• घी-1/4 कप
• बटर-3 चम्मच
• किशमिश-1/4 कप
• बादाम-1/4 कप
• काजू-1/4 कप
• चिरौंजी-1/4 कप
• केसर-चुटकी भर
• दूध-1/2 कप
• गुड़-1/4 कप
कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें मेवों को
सुनहरा होने तक तलें। अब चावल को कड़ाही में डालें और अच्छी तरह से भूनें। एक अलग बर्तन में दूध उबालें और उसमें केसर डालें। दूध को तब तब पकाएं जब तक उसका रंग पीला न हो जाए। गुड़ को चावल में डालें और आंच धीमी करके तब तक पकाएं, जब तक गुड़ पूरी तरह से पिघल न जाए। अब केसर वाला दूध कड़ाही में डालें। हल्के हाथों से चलाते हुए चावल को तब तक पकाएं, जब
तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए। सबसे अंत में बटर डालकर मिलाएं और गैस ऑफ करें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें