शलगम का अचार बनाने का तरीका विधि या शलगम का अचार कैसे बनता है? शलगम के अचार की रेसिपी
सामग्री
• मोटे शलजम- एक किलो
• सौंफ-50 ग्राम
• सरसों- 25 ग्राम
• राई-50 ग्राम
• नमक- स्वादानुसार
• लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
• हल्दी पाउडर- एक चम्मच
• तेल- चार बड़े चम्मच
ऐसे बनाएं
सबसे पहले शलजम को धोकर छील लें। छीलने
के बाद गोल-गोल काट लें। फिर उनमें थोड़ा
नमक लगाकर रातभर के लिए अलग बर्तन में
रख दें। फिर उन्हें धूप में सूखा दें। राई, सौंफ,
सरसों को पिस लें।
नमक, मिर्च, हल्दी, तेल सभी सामग्री अच्छी तरह
शलजम में मिला लें। चार-पांच दिन में शलजम का
अचार तैयार है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें