पोहा कटलेट कैसे बनता है या पोहा कटलेट बनाने की विधि तरीका
सामग्री
● 200 ग्राम पोहा(पतला वाला)
● 150 ग्राम उबालकर कद्दूकस किया आलू
● 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
● 1/2 चम्मच चाट मसाला
● 1/2 चम्मच गरम मसाला
● स्वादानुसार नामक
● 1 चम्मच बारीक कटी हरा मिर्च
● 1/2 कप बारीक कटी हरा धनिया
● तलने के लिए तेल
ऐसे बनाएं
50 ग्राम पोहा सुखाकर
पीसकर पाउडर बना लें
और बाकी पोहे को
धोकर पांच मिनट के
लिए रख दें। पांच मिनट
बाद पोहे को मसलकर
अच्छे से आटे की तरह
गूंथ लें। अब इसमें सभी
सामग्री अच्छे से मिला
लें। आप चाहें तो एक
चम्मच अमचूर पाउडर
भी मिला सकती हैं। अब
अपने मनचाहे आकार में
कटलेट की तरह
बनाकर रख लें और
कड़ाही में मध्यम गरम
तेल में गोल्डेन ब्राउन
होने तक तलकर
निकाल लें और अपनी
मनचाही चटनी के साथ
स्वाद लें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें