2021-01-25

Besan dhoka kaise banate hain | besan dhoka banane ki vidhi | besan dhoka banane ka tarika



बेसन धोका कैसे बनता है या बेसन धोका बनाने की विधि तरीका



सामग्री


• 200 ग्राम बेसन

• 02 प्याज

• 01 टमाटर

• 01 हरी मिर्च

• 05 कली लहसुन

• 01 छोटा टुकड़ा अदरक

• 01 चुटकी हींग

• 01 सूखा आंवला

• 1/2 चम्मच पिसी खटाई

• 1/2 चम्मच पिसा धनिया

• 1/2 चम्मच गरम मसाला

• 1/2 चम्मच पिसी हल्दी

• सरसों का तेल

• नमक स्वादानुसार


ऐसे बनाएं


आंवला रात में भिगो दें। अब बेसन में

पिसा आंवला नमक और चार बूंद तेल

डालकर आटे की तरह गूंथ लें। अब गैस

पर आधा भगौना पानी रख दें। साथ ही

उसमें दो बूंद तेल डाल दें। पानी जब

खौलने लगे, तब छोटे-छोटे बाटी की

तरह गोले बनाकर डाल दें। जब गोले

खौलकर ऊपर आ जाएं, तब इन्हें बाहर

निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इन्हें

पीसेज में काट लें। अब कड़ाही में तेल

डालकर गरम करें। अब इसमें प्याज,

लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट

डालकर भून लें। इसके बाद पिसी हल्दी,

धनिया, गरम मसाले को आधा मिनट

भून लें। अब पिसा टमाटर, पिसी खटाई

और नमक डालकर अच्छे से चलाएं।

जब मिश्रण तेल छोड़ दे, तो इसमें कटे

पीसेज को डालकर आधा मिनट तक

मिलाएं। अब इसे गरमा-गरम चटनी और

प्याज के साथ परोसें।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 

Kaise Banaye Tarika Vidhi : कैसे बनाए तरीका विधि Published @ 2014 by Ipietoon