बैंगन का रायता कैसे बनता है या बैगन का रायता बनाने की विधि तरीका
सामग्री
दही- एक किलो
बैंगन-250 ग्राम
हरी मिर्च (बड़ी वाली)- छह
सरसों दाना - तीन ग्राम
भुना हुआ जीरा पाउडर - तीन ग्राम
नमक - स्वादानुसार
ऐसे बनाएं
बैंगन को तंदूर या कोयले की अंगीठी
पर भून लें और छिलका निकाल लें।
आप इसे अवन या गैस पर भी भून
सकती हैं। अब हरी मिर्च को भूने
और उसके अंदर के बीजों निकाल
लें। बैंगन और हरा मिर्च को बारीक
काट लें। अब सरसों दाना को भूनें
और एक प्याले में दही, बैंगन, हरी
मिर्च, जीरा पाउडर और सरसों दाना
एवं नमक डालकर अच्छे से मिला
लें। अब इसे खाने के साथ परोसें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें