2021-01-21

macaroni kaise banti hai | macaroni kaise banate hain | macaroni banane ka tarika


मैक्रोनी कैसे बनती है या मैकरोनी बनाने की विधि तरीका


सामग्री


• 200 ग्राम मैक्रोनी

• 50 ग्राम पनीर

• नमक स्वादानुसार

• 50 ग्राम प्याज

• 50 ग्राम शिमला मिर्च

• 50 ग्राम मक्खन

• तीन छोटे चम्मच टोमैटो सॉस

• एक छोटा चम्मच चिली सॉस

• एक चुटकी सफेद मिर्च पाउडर

• एक छोटा चम्मच अदरक,

• लहसुन का पेस्ट


ऐसे बनाएं


एक सॉस पैन में एक लीटर पानी को गर्म करें। उबाल आने पर मैक्रोनी को

डालकर पकाएं। मैक्रोनी मुलायम हो जाने पर इसे छान लें। एक कढ़ाई में

मक्खन को गर्म करें और अदरक एवं लहसुन के पेस्ट को डालकर हल्की आंच

पर पांच से सात मिनट फ्राई करें तथा शिमला मिर्च एवं प्याज डालें। उसी कढ़ाई

में पाच मिनट फ्राई करने के बाद मैक्रोनी को डालें तथा टोमैटो सॉस, चिली

सॉस, सफेद मिर्च पाउडर एवं नमक डालकर अच्छी प्रकार से मिला लें। अब इसे

एक बाउल में डालें और ऊपर से पनीर को कद्दूकस करके ऊपर से डालें और

गरमा-गरम परोसें।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 

Kaise Banaye Tarika Vidhi : कैसे बनाए तरीका विधि Published @ 2014 by Ipietoon