2021-03-11

Pachrangi Pulao banane ka tarika | panchrangi Pulao kaise banta hai | Pachrangi Pulao banane ki vidhi


 पंचरंगी पुलाव की विधि |  पंचरंगी पुलाव बनाते हैं |   पंचरंगी पुलाव बनाने का तरीका




सामग्री


500 ग्राम - बासमती चावल

100 ग्राम - गाजर

50 ग्राम - फ्रेंच बीस

50 ग्राम - हरी मटर

50 ग्राम - ताजा पनीर

20-25 - साबुत काजू

50 ग्राम - प्याज

25 ग्राम - देसी घी/मक्खन

50 मिली - रिफाइंड तेल

10 पीस - तेज पत्ता

1 चुटकी पिसा - गरम मसाला

दूध - आधा कप

4 नग - लौंग


4नग - बड़ी इलायची

4 नग - छोटी इलायची

नमक - स्वादानुसार


ऐसे बनाएं 


चावल को साफ पानी से धोकर एक घंटे भिगोकर रखें। गाजर, बीस और पनीर के छोटे छोटे टुकड़े काटकर रख ले। प्याज के स्लाइस काटकर रखें। एक सॉसपैन में डेढ़ लीटर पानी गरम करे। पानी गरम हो जाने के बाद उसमें चावल डालकर पकाएं। चावल आधा पक जाने के बाद उसका पानी छान लें। उसके बाद एक छोटी कड़ाही में तेल

गर्म करें, फिर उसमें प्याज और साबुत मसाले को अच्छी तरह से भून लें। उसके बाद एक मोटी

पतीली में देसी घी डालें, फिर तेज पते को फैलाएं और उबली सब्जी को डालें। सब्जी के ऊपर

चावल को डालें और नमक, पनीर, काजू डालें। अब चावल के ऊपर दूध अच्छे से डालें और उसके ऊपर फ्राई प्याज को

मसालों सहित डालकर ढक्कन से बंद कर रख दें। दस मिनट हल्की आंच पर पकाकर गरम-गरम परोसें।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 

Kaise Banaye Tarika Vidhi : कैसे बनाए तरीका विधि Published @ 2014 by Ipietoon