2021-01-03

Gud Ki Roti Kaise Banaye | gur ki roti banane ki vidhi


गुड़ की रोटी कैसे बनायें तरीका या गुड़ की रोटी बनाने की विधि


कितने लोगों के लिए : 4

कुकिंग टाइमः 80 मिनट


सामग्री


भरावन के लिए


• घी-3 चम्मच

• भुना तिल-1/2 कप

• कद्दूकस किया नारियल-1/2 कप

• बेसन-2 चम्मच

• कद्दूकस किया गुड़- 1 कप

• इलायची पाउडर- 1 चम्मच

• खसखस-1 चम्मच


गूंदने के लिए


• गेहूं का आटा- 1 कप

• मैदा-1 कप

• गर्म तेल-3 चम्मच

• नमक- स्वादानुसार

• गर्म दूध- 1/2 कप

• सूखा आटा



विधि


पैन में घी गर्म करें और उसमें तिल, नारियल और बेसन डालकर मध्यम आंच पर दो से तीन

मिनट तक पकाएं। गैस ऑफ करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें। मिक्सर में इस मिश्रण का

पेस्ट बना लें। गुड़, इलायची पाउडर और खसखस को भी मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें

और नारियल के मिश्रण में मिला लें। आटा गूदने के लिए मैदा और आटा को एक बाउल में डालकर

मिलाएं। नमक और गर्म तेल डालकर मिलाएं। दूध की मदद से आटे को गूंद लें। गंदे हुए आटे

को एक घंटे के लिए ढककर रख दें। अब आटे की लोई बनाएं और उसके बीच तैयार मिश्रण

को भरकर छोटी-छोटी रोटियां बेल लें। तवा गर्म करें और रोटी को दोनों ओर से पकाने के बाद

घी डालें और सुनहरा होने तक सेकें। गर्मागर्म सर्व करें।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 

Kaise Banaye Tarika Vidhi : कैसे बनाए तरीका विधि Published @ 2014 by Ipietoon