Dining Table
डाइनिंग टेबल बनाने का तरीका विधि या डाइनिंग टेबल कैसे बनाते हैं
हर कोई अपने घर की सजावट बेहद खास तरीके से करता है। बात अगर फर्नीचर की हो, तो डाइनिंग टेबल
से लिविंग रूम की शोभा और भी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको कुछ टिप्स जानने
जरूरी हैं, जो आपकी डाइनिंग टेबल की शोभा में चार चांद लगा देंगे।
1. डाइनिंग टेबल सजाने से पहले अच्छी तरह साफ कर लें। उसके बाद नैपकिन और प्लेट्स लगाएं।
2. भोजन से भरे कटोरों को डाइनिंग टेबल के बीच में रखें।
3. डाइनिंग टेबल पर मैट ऐसी होनी चाहिए, जो खूबसूरत होने के साथ ही आसानी से धोई भी जा सके।
4. टेबल पर अचार, नमक और सॉस की बोतलें जरूर रखें, ताकि बार-बार इन्हें लाने के लिए आपको जाना न पड़े।
5. डिनर प्लेट्स हमेशा कुर्सियों के सामने होनी चाहिए। इस पर आप नैपकिन भी रख सकती हैं।
6. खाने की प्लेट्स को हमेशा नैपकिन के ऊपर ही रखें। बेस प्लेंट हमेशा सफेद या किसी भी लाइट कलर चुनें।
7. भोजन से भरे कटोरों को डाइनिंग टेबल के बीच में रखें, ताकि मेहमानों को उसे उठाने में परेशानी न हो।
8. डिनर टेबल पर केवल वही चीजें रखें, जिनकी जरूरत हो।
9. टेबल को पूरी तरह ढकने के लिए आप रनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। टेबल रनर को अलग तरह से सजाएं और इसके लिए किसी अच्छे लाइट कलर का इस्तेमाल करें।
10. डाइनिंग टेबल के बीचो-बीच सेंटर पीस को इस तरह से रखें, जिससे बाकी चीजों को रखने के लिए
जगह बच जाए। टेबल के बीच में आप नैपकिन या
फूलों को भी सजाकर रख सकती हैं।
11. डाइनिंग एरिया को फैंसी लाइट से रोशन रखें। फैंसी
लाइट की जगह खुशबूदार मोमबत्तियो का प्रयोग भी
आप कर सकती हैं।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें